(Bhiwani News) भिवानी। स्थानीय आदर्श महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डा. अलका मित्तल के निर्देशन में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 670 छात्राओं ने पंजीकरण कराया। जिससे उनकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सशक्त बनाने का उद्देश्य पूरा हुआ। प्रतियोगिता में तर्कशक्ति, गणित, धर्म एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए।

उद्देश्य छात्राओं की तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता को बढ़ावा देना

जिसका उद्देश्य छात्राओं की तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अत्यधिक उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रकार के आयोजन उनके लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा, बल्कि उन्हें यह भी समझने का अवसर मिला कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करनी चाहिए। प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं की बौद्धिक क्षमता को विकसित करने और उनके ज्ञान को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस प्रकार की पहल बेहद आवश्यक है।जिससे छात्राओं को वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिल सके। प्रतियोगिता का आयोजन संयोजिका डा. ममता वाधवा एवं समन्वयक बबीता चौधरी ने किया।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : नपा चुनाव के लिए आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, बढ़ेगी राजनीतिक सरगर्मियां