Bhiwani News : नवरात्रि के पावन पर्व दुर्गा अष्टमी पर ठुकराल स्कूल में हुआ गरबा नृत्य का आयोजन

0
53
Garba dance was organized in Thukral School on the auspicious occasion of Durga Ashtami of Navratri
ठुकराल स्कूल में आयोजित गरबा नृत्य में प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे।

(Bhiwani News) लोहारू। स्थानीय ठुकराल पब्लिक स्कूल में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने गरबा नृत्य की पोशाक में आकर्षक व सुंदर प्रस्तुतियां दी जिसने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक वर्ग ने भी गरबा नृत्य का आनंद लिया। स्कूल निदेशक नरेश ठुकराल ने बच्चों को संबोधित करते हुए पढ़ाई के साथ साथ आध्यात्मिक शिक्षा, धार्मिक पर्व व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करके बच्चों को सन्मार्ग पर चलते रहने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्या सरोज शर्मा ने भी बच्चों को मां दुर्गा के नव स्वरूपों के बारे में बताया। इस अवसर पर स्कूल संस्थापक ताराचंद ठुकराल, शशि ठुकराल, प्राचार्या सरोज शर्मा, उप प्राचार्या सुखवंती देवी, गीता अरोड़ा, सविता शर्मा, मुकेश, निखिल, दर्शना आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें :  Bhiwani News : किसी क्षेत्र में कम नहीं है बेटियां, हर क्षेत्र में लहरा रही है परचम: वत्स