Bhiwani News : लड़कियों के लिए वित्तीय सुरक्षा अनिवार्य : डॉ. अलका मित्तल

0
110
लड़कियों के लिए वित्तीय सुरक्षा अनिवार्य : डॉ. अलका मित्तल
लड़कियों के लिए वित्तीय सुरक्षा अनिवार्य : डॉ. अलका मित्तल

(Bhiwani News) भिवानी। शिक्षा का सही उद्देश्य छात्राओं को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं हैं अपितु उन्हे रोजगार के योग्य बनाना भी हैं। आज के समय लड़कियों के लिए वित्तीय सुरक्षा अत्यंत अवश्यक हैं। हम आत्मनिर्भर बनकर अपने निर्णय स्वयं ले सकेगी। यह बात स्थानीय आदर्श महिला महाविद्यालय में रोजगार हेतु आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में प्राचार्या डा. अलका मित्तल ने कही। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित भी किया कि वह आज केवल घर तक सीमित न रहें अपितु बाहर निकले। रोजगार उपलब्धियों का पूर्ण लाभ उठाए। नई चुनौतियां का सामना करे।

आदर्श महिला महाविद्यालय में 270 छात्राओं ने दिया साक्षात्कार, 80 का लेवल-2 के लिए चयन

गौरतलब है कि महाविद्यालय में बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार हेतु साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनआईआईटी लिमिटेड के सीनियर अधिकारी मनोज कश्यप व प्रतिभा चौधरी ने बतौर चयन प्रक्रिया में छात्राओं का साक्षात्कार लिया। इसमे महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्राएं व अंतिम वर्ष की छात्राओं सहित लगभग 270 छात्राओं ने पंजीकरण करवाकर साक्षात्कार दिया।

लगभग 80 छात्राओं का चयन लेवल-2 के लिए किया गया। साक्षात्कार के बाद साक्षात्कार व रिज्यूमे कौशल पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। जिसमे ओएसजीयू हिसार से डा. सागर शर्मा (प्राध्यापक व उनकी टीम) ने छात्राओं को साक्षात्कार एवं रिज्यूम बनाने के गुर सिखाए। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की करियर गाइडेंस व प्लेसमेंट सैल संयोजिका डा. गायत्री बंसल, सदस्य शीतल केडिय़ा व डा. प्रीति शर्मा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें:  Save Phone Battery : क्या आपका स्मार्टफोन भी पहले जैसा बैटरी बैकआप नहीं देता, अपनाए ये टिप्स

यह भी पढ़ें: BYD Supercharging तकनीक, 5 मिनट चार्ज कर चलाओ 400KM