Bhiwani News : राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में भिवानी के महिला व पुरूष खिलाडिय़ों ने जीते पदक

0
67
Female and male players of Bhiwani won medals in state level boxing
पदक विजेता खिलाड़ी मैडल दिखाते हुए।

(Bhiwani News ) भिवानी। हिसार में 27 से 31 जुलाई तक हरियाणा राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मिनी क्यूबा के नाम प्रसिद्ध भिवानी के खिलाडिय़ों ने पदक जीत कर जिला का गौरव बढ़ाया। जिला भिवानी महासचिव व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज शशीकांत ने बताया कि प्रतियोगिता 46 किलो में जोनी, 50 किलो में कृष्णा, 52 किलो में रवीन, 70 किलो में राहुल एवं 80 प्लस किलो में अनुष्का ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जिला अध्यक्ष राहुल मुंढाल और महासचिव अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज शशिकांत ने बताया कि अब ये खिलाड़ी 8 से 11 अगस्त तक होने  ट्रायल में हिस्सा लेंगे। हरियाणा की तरफ से जो सभी खिलाड़ी का चयन होगा वह एशियन चैंपियनशिप खेलों में भाग लेने के लिए दुबई जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : 16 अगस्त तक किसान करवाएं अपनी खरीफ फसल का बीमा

यह भी पढ़ें: Jind News : ट्रक ने मारी टक्कर, राजस्थान के डाक कावडिए की मौत

यह भी पढ़ें: Jind News : सावन शिवरात्रि पर आज श्रद्धालु करेंगे भगवान शिव का अभिषेक