(Bhiwani News) भिवानी। दिल्ली के प्रतिष्ठित सफदरजंग अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुके अनुभवी चिकित्सक डॉ. संचित सुखीजा (एमबीबीएस, एमडी (सामान्य चिकित्सा) और डॉ. प्रियंका (एमबीबीएस, एमएस, डीएनबी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा दूरबीन सर्जरी विशेषज्ञ) की सेवाएँ भिवानी के अंचल अस्पताल दिनोद गेट पर उपलब्ध होंगी। यह सुविधा भिवानी के लोगों के लिए कारगर सिद्ध होगी। यह जानकारी अंचल हॉस्पिटल के निदेशक विनोद अंचल ने दी।

उन्होंने बताया कि अब डॉ. संचित सुखीजा हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, यकृत (लीवर) एवं अन्य जटिल बीमारियों के विशेषज्ञ हैं, जबकि डॉ. प्रियंका महिलाओं के रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग संबंधी उपचारों में निपुण हैं। दूरबीन शल्यचिकित्सा (लेप्रोस्कोपिक सर्जरी) की उनकी विशेष योग्यता से महिलाओं को आधुनिक और कम तकलीफदेह सर्जरी का लाभ मिलेगा।

भिवानी में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रयासरत

उन्होंने बताया कि वो वर्षों से भिवानी में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं, और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे चिकित्सीय सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। उन्होंने कहा कि यह पहल भिवानीवासियों के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी, जिससे अब नागरिकों को बेहतरीन इलाज के लिए अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

अंचल अस्पताल में इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से भिवानी के मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा अपने ही शहर में मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : बीएसई उत्कृष्टता केंद्र पंचकूला के तत्वावधान में आर्यन स्कूल में विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित