Bhiwani News : भारत विकास परिषद की शहीद मदनलाल ढींगड़ा शाखा का चुनाव संपन्न

0
83
Election of Shaheed Madanlal Dhingra branch of Bharat Vikas Parishad concluded
भारत विकास परिषद की शहीद मदनलाल ढींगड़ा शाखा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते।
  • भाविप शहीद मदनलाल ढींगड़ा शाखा के अध्यक्ष बने कमल नैन तो शाखा सचिव बने तिलक राज

(Bhiwani News) भिवानी। स्थानीय बजरंग बली कॉलोनी स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में भारत विकास परिषद की शहीद मदनलाल ढींगड़ा शाखा का वित्तीय वर्ष 2025-26 का चुनाव संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वल कर एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। यह जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय संयोजक (पर्यावरण) राम अवतार सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कमल नैन वशिष्ठ को शाखा अध्यक्ष, तिलक राज अरोड़ा को शाखा सचिव, प्रिंस महता को शाखा कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शाखा कोषाध्यक्ष प्रिंस महता ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हे जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं मेहनत से निर्वहन करेंगे तथा भारत विकास परिषद के मूल उद्देश्य पर चलते हुए जल, पर्यावरण एवं पशु-पक्षी संरक्षण, स्वच्छता अपनाने व नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को और तेजी से मजबूती से चलाएंगे। नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष कमल नैन वशिष्ठ, शाखा सचिव तिलक राज अरोड़ा, शाखा कोषाध्यक्ष प्रिंस महता ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर प्रांतीय संगठन सचिव अशोक कुमार शर्मा, जिला संयोजक डा. विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, नरेश कुमार चांदना, हंसराज गुलाटी, शाखा कोषाध्यक्ष डॉ. संजय मुदगिल ने शाखा द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर पार्षद विनोद चावला, पार्षद संदीप यादव, राजेश कुमार अत्री, जगदीश चंद्र शर्मा, राजीव जुनेजा, सलाह के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर शर्मा धारेडू भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Bhiwani News : वर्ल्ड ह्यूमन राइट अवार्ड से सम्मानित हुए राज्य आयुक्त एवं राष्ट्रीय महासचिव डा. राजू मेहरा जताई