Bhiwani News : टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उत्साह, जागरूकता व समर्पण के साथ मनाया पृथ्वी दिवस

0
72
Bhiwani News : टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उत्साह, जागरूकता व समर्पण के साथ मनाया पृथ्वी दिवस
पृथ्वी दिवस पर टीआईटी स्कूल में पौधारोपण करते विद्यार्थी।
  • पृथ्वी का संरंक्षण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेवारी : प्राचार्य डीपी कौशिक

(Bhiwani News) भिवानी। स्थानीय टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह, जागरूकता एवं समर्पण के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण को रंगीन पोस्टर्स से सजाया गया, जिन पर पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी के महत्व के संदेश लिखे हुए थे। प्रात:कालीन सभा मे प्राचार्य डीपी कौशिक ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

पृथ्वी ही हमारा घर इसकी देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए

उन्होंने विद्यार्थियों को पृथ्वी को बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी ही हमारा घर है और हमें इसकी देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें पृथ्वी की सुंदरता और प्रदूषण के खतरों को दर्शाने वाले नाटक, कविता और नृत्य शामिल थे। छात्रों ने पेड़, फूल, पानी, बूंद व धरती का अभिनय कर के पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

विद्यालय में रोल प्ले में भाग लेने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से ही मुख्य अतिथि के रूप में वृक्षारोपण करवाया गया। रोल प्ले करने वाले विद्यार्थी शुभ्रा, चंचल, लक्षिता, समीक्षा, गौरव पूर्ति, आकांक्षा, रक्षित, वंशिका ने पौधारोपण कर एक संदेश देते हुए अन्य विद्यार्थियों को धरा-संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिलकर पृथ्वी को स्वच्छ और हरा-भरा रखने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : पृथ्वी दिवस पर दि ऑकवुड स्कूल में आयोजित किया गया शानदार कार्यक्रम