Bhiwani News : कारपोरेट भगाओ देश बचाओ अभियान किया शुरू

0
78
Drive out corporates and save the country campaign launched
डब्ल्यूटीओ का पुतला फूंकते कर्मचारी व मजदूर नेता।Drive out corporates and save the country campaign launched
(Bhiwani News ) भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा मंच की ओर से किसान मजदूरों के राष्ट्रीय आह्वान पर शुक्रवार को 9 अगस्त 1942 के अंग्रेजो भारत छोड़ो की तर्ज पर स्थानीय लघु सचिवालय भिवानी के सामने कारपोरेट भारत छोड़ो व देश बचाओ का नारा बुलंद किया। इसके लिए जिले के सैंकड़ों मजदूर किसान व महिलाएं लघु सचिवालय भिवानी पर इक_े हुए तथा धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता विभिन्न संगठनों के पदाधिकरियों किसान सभा से रामफल देशवाल, एआई के के एम एस से रोहताश सैनी, युवा कल्याण संगठन से कमल सिंह प्रधान, बेकेयू टिकैत से रवि आजाद, बीकेयू नैन से मेवा सिंह आर्य, बीकेयू चंढूनी से राकेश आर्य, जाटू खाप से मास्टर राजसिंह व रिटायर्ड कर्मचारी संघ से सुन्दर सिंह कोच ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन किसान सभा के मास्टर जगरोशन ने किया।
प्रदर्शन धरने को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि मंहगाई पर रोक लगाने, बेरोजगारी दूर करने वास्ते, कृषि व मजदूरी बचाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, स्थायी भर्तियां करवाने, पुरानी पैंशन बहाल करवाने व सेना में अग्नि पथ समाप्त करवाने व आपसी भाईचारा बचाने के लिए लम्बी लड़ाई करनी होगी। इस मौके पर एनएचएम व एडस रोकथाम करने वाले कर्मचारियों की मांगें मानने, विश्व प्रसिद्ध रेसलिंग खिलाड़ी विनेश फोगाट को ओलम्पिक में गोल्ड मैडल लाने की सुविधा देने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में डब्लूटीओ का पुतला फूंका और भारत सरकार से मांग की है कि वह देश हित उसकी वार्ताओं से बाहर आए।