Bhiwani News : विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिव्यांग छात्र कृष्ण को मिला इंस्पायर मानक अवार्ड

0
119
Bhiwani News : विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिव्यांग छात्र कृष्ण को मिला इंस्पायर मानक अवार्ड
मेधावी विद्यार्थी को सम्मानित करती प्राचार्या पूनम श्योराण।
  • राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल

(Bhiwani News) लोहारू। स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान संकाय के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के मेधावी छात्र कृष्ण को उनके नवाचार ‘मल्टीपरपज हेल्पिंग स्टिक’ के लिए प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर मानक अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन छात्रों को प्रदान किया जाता है, जो विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

दस हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई

इस उपलब्धि के लिए कृष्ण को दस हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। वहीं विद्यालय के छात्र लक्ष्य ने भी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला परियोजना अधिकारी सुरेश भारद्वाज द्वारा उन्हें एक हजार की राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या पूनम श्योराण ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र निरंतर विज्ञान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा विज्ञान को रोचक एवं प्रायोगिक ढंग से पढ़ाया जाता है

उन्होंने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, लोहारू विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है, जहां उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा विज्ञान को रोचक एवं प्रायोगिक ढंग से पढ़ाया जाता है। विज्ञान संकाय के एचओडी मुकेश धानिया ने बताया कि विद्यालय में छात्रों को नवाचार और अनुसंधान के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। रसायन शास्त्र के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने कृष्ण की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मल्टीपरपज हेल्पिंग स्टिक दिव्यांगजनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

पुरस्कार छात्र को नए अवसर प्रदान करेगा

उन्होनें बताया कि कृष्ण दिव्यांग छात्र है लेकिन इसने दिव्यांगता को अपना हथियार बनाया और अनेक उपलब्धियां अपने नाम की। जीव विज्ञान प्रवक्ता अन्नु कुमारी ने कहा कि यह पुरस्कार छात्र को नए अवसर प्रदान करेगा और वैज्ञानिक खोजों में रुचि बढ़ाएगा।

विज्ञान अध्यापक कमल शर्मा ने विज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अनुशासन और एकाग्रता के महत्व को समझने की प्रेरणा दी तथा बताया की कृष्ण शुरू से ही प्रतिभावान छात्र रहा है।इससे पहले कृष्ण का चयन नेशनल मेरिट मेंस कम स्कॉलरशिप के लिए भी हो चुका है जिसके तहत उसे हर वर्ष 12 हजार रुपए की वार्षिक स्कॉलरशिप आगामी 4 वर्ष तक मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : लोहारू के उप नागरिक अस्पताल को मिली फुली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन