Bhiwani News : हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत अभिजीत लाल सिंह ने साधा ग्रामीणों से संवाद

0
80
Dialogue with villagers under Haryana Demands Hisaab Campaign
ग्रामीणों को संबोधित करते कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह।
  • भाजपा शासनकाल में गिरे रोजगार व विकास के ग्राफ को कांग्रेस ही उठा सकती है ऊपर : अभिजीत

(Bhiwani News ) भिवानी। कांग्रेस अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व मे कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हरियाणा मांगे हिसाब का मूल उद्देश्य भाजपा सरकार की 10 वर्षो की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता एक बार फिर से भाजपा के झूठ व बेबुनियादी दावों के जाल में ना फंस जाए। अभिजीत लाल सिंह गांव हालुवास व गौरीपुर में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों व गलत फैसलों ने प्रदेश को कई वर्षो पीछे धकेल दिया है। आज प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, नशाखोरी चरम पर है, लेकिन प्रदेश सरकार इन समस्याओं का रोकने में पूरी तरह से विफल साबित रही है। अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही जनहित के मुद्दों को प्रमुखता दी है, क्योंकि कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य सिर्फ जनसेवा करना ही रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 वर्षो के कुशासन को झेलते हुए प्रदेश की जनता यह भली प्रकार से समझ चुकी है कि उनका हित व भला सिर्फ कांग्रेस में ही है तथा अब प्रदेश में गिरते रोजगार व विकास की ग्राफ को सिर्फ कांग्रेस ही ऊपर उठा सकती है। जिसके लिए कांग्रेस की सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा प्रदेश विकास, प्रति व्यक्ति आय, रोजगार, खेल नीति, शिक्षा के मामले में एक बार फिर से देश में नंबर वन प्रदेश बनेगा।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : अतिथि अध्यापकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें: Jind News : स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत लगे कर्मियों ने चार दिन के लिए बढ़ाई हडताल

यह भी पढ़ें:Bhiwani News : पूर्व मंत्री बाबू राम भजन अग्रवाल की 12वीं पुण्यतिथि पर स्टेशनरी वितरित की