Bhiwani News : बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता महेंद्र ओड को टिकट देने की मांग हुई तेज

0
135
Demand for giving ticket to Congress leader Mahendra Od intensified
महेंद्र सिंह ओड को बवानीखेड़ा से टिकट देने की मांग को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से मिलते भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के सदस्य।  

(Bhiwani News) भिवानी। बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ओड को उम्मीदवार घोषित करने की मांग तेज होती जा रही है तथा रोजाना विभिन्न संगठनों के लोग महेंद्र सिंह ओड के समर्थन में उतरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान से बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र सिंह ओड को कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर रहे है।

भाकियु हरियाणा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से की महेंद्र ओड को उम्मीदवार घोषित करने की मांग

इसी कड़ी में अब भारतीय किसान यूनियन हरियाणा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से महेंद्र सिंह ओड को बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित करने की मांग की है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के जिला अध्यक्ष कुलदीप फोगाट ने कहा कि महेंद्र सिंह ओड साफ छवि के ईमानदार व्यक्ति है, जिनकी सर्व समाज के बीच खासी पैठ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महेंद्र सिंह ओड को बवानीखेड़ा से उम्मीदवार घोषित कर एक तरफ जहां अपनी जीत सुनिश्चित कर सकती है, वही ओड समाज की राजनीति में भागीदारी कांग्रेस की सर्व समाज को साथ लेने की सोच का भी स्पष्ट उदाहरण पेश कर सकती है। कुलदीप फोगाट ने पूर्व सीएम के समक्ष कहा कि आज सर्व समाज महेंद्र सिह ओड के साथ है तथा उन्हे विधायक के रूप में देखना चाहती है। इस अवसर पर नरेश, हरदीप, सतबीर, संदीप, राजू, राजबीर, बंटी भी साथ रहे।