Bhiwani News :दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा 23 को पहुंचेगी भिवानी : संदीप सिंह

0
60
Deepender Hooda's padyatra will reach Bhiwani on 23rd: Sandeep Singh
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संदीप सिंह

(Bhiwani News) भिवानी। भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा 23 अगस्त को भिवानी में आ रहे दीपेंद्र हुडा की पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी। रविवार को इस बारें में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संदीप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता मिलकर करेंगे। पदयात्रा 23 अगस्त को ही लोहारू भी पहुंचेगी। संदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ 15 मुद्दों को लेकर एक आरोप पत्र तैयार किया है। इस पत्र को लेकर सांसद दीपेंद्र हुड़ा हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पदयात्रा के माध्यम से समाज के विभित्र वर्गों से मिल रहे है। वह प्रदेश की मुख्य समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं और लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। हरियाणा के लोगों का इस अभियान को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

प्रदेश के युवा दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा को लेकर बहुत उत्साहित है। भिवानी में भो सभी वर्गों के लोग इस पदयात्रा में कई हजारों की संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगारी, अपराध, जन विरोधी पोर्टल व्यवस्था, अनगिनत घोटाले, अग्निवीर योजना, कौशल रोजगार निगम, किसानों की बदहाली, एससी व पिछड़ा वर्ग के मुद्दे, नशाखोरी, श्रमिकों की समस्याएं, शिक्षा तंत्र, स्वास्थ्य सेवाएं, चौपट अर्थव्यवस्था, भाजपा का 2014 में 2019 का घोषणा पत्र व हर वर्ग पर लाठी व गोली चलाने जैसे मुद्दों को आरोप पत्र में शामिल किया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि सब एकजुट होकर दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम को सफल बनाएं।

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News :फ्लाइंग स्क्वायड टीमें आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना न होने दें : डीसी