Bhiwani News : किसी क्षेत्र में कम नहीं है बेटियां, हर क्षेत्र में लहरा रही है परचम: वत्स

0
46
Daughters are not less in any field, flags are flying high in every field: Vats
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते नोडल अधिकारी राजीव वत्स।
  • लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

(Bhiwani News ) लोहारू। स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लीगल लिट्रेसी क्लब के नोडल ऑफिसर राजीव वत्स ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। कला, साहित्य, खेल, विज्ञान, प्रशासनिक सेवा में हमारी लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संविधान द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लड़कियों को बहुत से अधिकार दे रखे हैं तथा लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना चाहिए।

राजीव वत्स ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं के प्रति समाज का दृष्टिकोण भी बदला है सामाजिक दृष्टि से लड़कियों को उच्च स्थान मिल रहा है। राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही हैं। लड़कियों को जहां भी अत्याचार होता है या शोषण होता है तो तुरंत इसकी जानकारी देनी चाहिए। लीगल लिटरेसी इस विषय में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है। विद्यालय इंचार्ज उमेद सिंह ने लीगल लिटरेसी क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय समय पर ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों को लाभ मिलता कानूनी जानकारी मिलती हैं।

इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. अनिल सैनी, प्रवक्ता दिनेश खेतान, नीरज शर्मा, मुकेश धानिया, राजेंद्र सिंह, अनिल, सुमित कुमार,राजेश कुमारी, सुशीला, अन्नु, सुनीता, ऋतु, रचना सोनी, मुनेश कुमार, मुकेश सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : गंदे पानी की निकासी व सीवरेज व्यवस्था कायम करने की मांग को लेकर सांकेतिक रोष प्रदर्शन