Bhiwani News : धार्मिक के साथ-साथ आध्यात्मिक व पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी गौ सेवा उपयोगी : जयसिंह वाल्मीकि

0
7
Cow service is useful from religious as well as spiritual and environmental point of view: Jaisingh Valmiki
गौसेवा करते भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि।
  • भाजपा नेता व समाजसेवी जयसिंह वाल्मीकि ने युवाओं से की गौसेवा में आगे आने की अपील

(Bhiwani News) भिवानी। गौसेवा का भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं में अत्यधिक महत्व है। यह ना केवल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी गौसेवा बहुत उपयोगी है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को गौसेवा के लिए आगे आना चाहिए तथा अपने बच्चों को भी इसके प्रति प्रेरित करना चाहिए, ताकि सनातन संस्कृति को मजबूत बनाया जा सकें। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी जयसिंह वाल्मीकि ने बुधवार को गांव बलियाली स्थित कृष्ण गौशाला में गौसेवा करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और इसकी पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि गौमूत्र, गोबर, और गाय का दूध, दही, और घी आयुर्वेद में औषधियों के रूप में उपयोग किए जाते हैं। यही नहीं गाय का गोबर और मूत्र खेतों में जैविक खाद के रूप में उपयोग किया जाता है, जिससे भूमि की उर्वरता बढ़ती है। रासायनिक उर्वरकों की जगह गोबर खाद का उपयोग पर्यावरण के लिए अनुकूल होता है और भूमि को हानिकारक रसायनों से बचाता है। जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि गौसेवा ना केवल धार्मिक कार्य है, बल्कि यह प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और पशु सेवा करने का एक सशक्त माध्यम भी है।

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : एयर क्वालिटी इंडेक्स को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने लिया कड़ा संज्ञान : उपायुक्त