Bhiwani News : दुनियाभर के देश कर रहे हैं हमारी प्राचीन संस्कृति व संस्कारों का अनुसरण : सेशन जज देशराज चालिया

0
47
Countries all over the world are following our ancient culture and traditions
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर न्यायालय परिसर में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया।

(Bhiwani News) भिवानी।  सेशन जज देशराज चालिया ने कहा कि राष्टï्र से बढक़र कुछ नहीं होता। भारत की संस्कृति पूरी दुनिया में बहुत समृद्घ है। विश्व के अन्य देश हमारी प्राचीन संस्कृति और संस्कारों का अनुशरण कर रहे हैं। युवाओं को अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें अपने पूर्वजों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।

युवाओं को अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए :  सेशन जज देशराज चालिया

सेशन जज श्री चालिया न्यायिक परिसर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें भाषा, क्षेत्र, धर्म और जाति के भेदभाव को मिटाकर अपने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए और हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों को भी याद रखना होगा।

उन्होंने कहा कि भारत को आजादी यूं ही नहीं मिली, इसके लिए हमारे वीर क्रांतिकारियों ने अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया। उन्होंने कहा कि हमें हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों को भी याद रखना होगा। हमें संकल्प लेना होगा कि हम एक ऐसे सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को देश के गौरवमयी इतिहास के बारे में अवगत करवाना जरूरी है। इतिहास से हमें अपनी वीरता व महान विरासत का पता चलता है। इसके साथ युवा पीढ़ी में अच्छे संस्कारों का भरना भी जरूरी है। संस्कारवान व्यक्ति ही समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। सेशन जज श्री चालिया ने प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं सहित जिला न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन सदस्य, कोर्ट स्टाफ, डीएलएसए स्टाफ, पैनल एडवोकेट सहित पैरालीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।