Bhiwani News : भिवानी केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जताया रोष

0
11
Contract employees of Bhiwani Central Cooperative Bank expressed their anger by raising slogans
मांगों को लेकर नारेबाजी करते कर्मचारी।
  • जॉब सुरक्षा का विधेयक पारित करने के बाद भी कई विभागों में नहीं किया जा रहा लागू : कर्मचारी नेता

(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों ने आज भिवानी में रोष प्रदर्शन कर जॉब सुरक्षा का पारित किए गए विधेयक को लागू किए जाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शपथ से पहले कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा देने की बात कही जा रही है, लेकिन बैंक के अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते कर्मचारियों को इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है। इस मौके पर भिवानी केंद्रीय सहकारी बैंक के कर्मचारी रमेश व भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री पवन कौशिक ने कहा कि भिवानी केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों की मांगों पर सरकार ने कार्य करते हुए एक अध्यादेश लागू किया था। जिसके तहत जॉब सुरक्षा का विधेयक पारित किया गया था।

उन्होंने बताया कि कई विभागों में उसे लागू भी कर दिया गया था। सहकारी बैंक और विभाग ने इसके प्रति उदासीन रवैया अपना रखा है तथा विशेषकर भिवानी में इस बारे में कोई चर्चा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को एक कलम से पक्का करने का सराहनीय कार्य किया, लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारी व प्रबंधन कमेटी इसको लागू नहीं कर रही, जिसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। इसके विरोध में आज भिवानी केंद्रीय सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने रोष जताया तथा कर्मचारियां की जॉब सुरक्षा की मांग की गई।

 

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : भिवानी में खंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन, 30 विद्यालयों के 125 विद्यार्थियों ने लिया भाग