Bhiwani News : आस्था स्पेशल स्कूल में मनाया संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

0
117
Bhiwani News : आस्था स्पेशल स्कूल में मनाया संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
आस्था स्पेशल स्कूल में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते दिव्यांग बच्चे ।

(Bhiwani News) भिवानी। आस्था स्पेशल स्कूल सिटी स्टेशन स्थित बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर डॉक्टर अदिति कुलश्रेष्ठ ने दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर बाबा साहब प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बताया बाबासाहेब ने तीन मंत्र दिए हैं कि शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो। ऐसी गहरी सोच रखने वाले व्यक्ति जो प्रत्येक वर्ग का उत्थान रखना चाहता था उसी देन के कारण हम आगे बढ़ रहे हैं।

डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान भारतीय समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और राजनीतिक नेता थे

संस्था के संस्थापक विजय शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान भारतीय समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और राजनीतिक नेता थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

जीवनी पर प्रकाश डाला

डॉ तरुण कुलश्रेष्ठ ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था के प्राचार्य एवं संचालिका एडवोकेट सुमन शर्मा ने संविधान निर्माता एवं प्रसिद्ध इतिहासकार बाबा भीमराव अंबेडकर की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को कई गुरुओं ने पढ़ाया, जिनमें महात्मा ज्योतिबा फुले, उनके ब्राह्मण टीचर महादेव अंबेडकर, और एलफिंस्टन कॉलेज के शिक्षक शामिल हैं ।

मुंबई के एलफिंस्टन कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी,अंबेडकर ने मुंबई के एलफिंस्टन हाई स्कूल से पढ़ाई शुरू की थी,बॉम्बे विश्वविद्यालय से स्नातक किया,कोलंबिया विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की,लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में शिक्षा हासिल की, ग्रेज़ इन में कानून की पढ़ाई की और बैरिस्टर-एट-लॉ डिग्री हासिल की। इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने संगीत में गतिविधि प्रस्तुत की और बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ एवं दिव्यांग बच्चों उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करते है धार्मिक कार्यक्रम : विधायक घनश्याम सर्राफ