Bhiwani News : कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह ने बैंक कॉलोनी में किया जनसभा को सबोधित

0
64
Congress leader Abhijit Lal Singh addressed the public meeting in Bank Colony.
जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह।

(Bhiwani News) भिवानी। कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि जिस भाजपा ने अपने कार्यकाल के 10 वर्षो तक आमजन को प्रताडि़त करने के अलावा कोई कार्य ना किया हो, वो ही भाजपा अब चुनाव नजदीक आता आमजन को बरगलाने के लिए एक बार फिर से झूठी घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। परन्तु अबकी बार जनता भाजपा के झूठ व ढक़ोसलों की राजनीति को समझ चुकी है तथा इनके फरेब के जाल में नहीं फंसेगी और भाजपा से 10 वर्षो के शासनकाल का हिसाब कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के माध्यम से लेकर रही।

अभिजीत लाल सिंह स्थानीय बैंक कॉलोनी में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार समस्याओं की सरकार है, जिसने अपने शासनकाल में आमजन को बरगलाने व उनके समक्ष समस्याएं खड़ी करने के अलावा कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश से अपराध, भ्रष्टाचार का पूरी तरह से सफाया हो गया था। यही नहीं युवाओं के लिए  रोजगार के अथाह अवसर उपलब्ध थे। इसी के चलते प्रदेश की जनता को अब कांग्रेस शासनकाल की याद आने लगी है तथा वे अबकी बार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।