Bhiwani News : कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह ने गांव धारेडू में ग्रामीणों को किया संबोधित

0
87
Congress leader Abhijeet Lal Singh addressed the villagers in Dharedu village
ग्रामीणों को संबोधित करते अभिजीत लाल सिंह।

(Bhiwani News) भिवानी। कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि हरियाणा में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर एक बार फिर से खिलाडिय़ों के लिए पदक लाओ-पद पाओ की नीति को लागू किया जाएगा। इसके अलावा खिलाडिय़ों को नौकरियों में फिर से 3 प्रतिशत का कोटा भी दिया जाएगा। अभिजीत लाल सिंह मंगलवार को गांव धारेडू में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों व कांग्रेस के संकल्प पत्र की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में खेल एवं खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के लिए जमीनी स्तर पर अनेक कार्य किए गए। जिसके तहत खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को को मजबूत बनाया गया। इसके साथ ही अनेक खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया गया।

गांवों में स्टेडियम बनवाकर उनमें तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी

ताकि खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाया जा सकें। लेकिन भाजपा सरकार ने दिखावे की राजनीति के चलते खिलाडिय़ों को मिलने वाली सभी सुविधाएं रोक दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए पहले की तरह गांवों में स्टेडियम बनवाकर उनमें तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। शुरूआत से ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्कूली स्तर पर बच्चों को डाइट, भत्ते, कॉचिंग और तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस को आमजन के हित एवं जरूरतों की सोच है। इसलिए वह दिखावा करने की बजाए आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याएं एवं मांग जानकर उनको कांग्रेस के संकल्प पत्र में शामिल करवाना है, ताकि उनका समाधान कराया जा सकें।

अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए प्रत्येक जन के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया है। जिसके चलते पिछले 10 वर्षो से हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर सडक़ों पर है। लेकिन भाजपा ने उन पर लाठियां बरसाकर लोकतंत्र का हनन करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सही मायनों में भाजपा आमजन के लिए नहीं, बल्कि पूंजीपतियों के लिए कार्य करती है। अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि भाजपा के कुशासन का घड़ा अब भर चुका है तथा विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश की जनता हरियाणा से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी।

 

 

यह भी पढ़ें: Jind News : दो बाइकों की भिडंत में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस: एसडीएम

यह भी पढ़ें: Jind News : सड़क पर आपस में लड़ रहे बेसहारा पशुओं से हादसा होने का बना डर