Bhiwani News: कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जारी की 15 सवालों की चार्जशीट – संदीप सिंह

0
108
Congress issued a chargesheet of 15 questions against the BJP government
संदीप सिंह

(Bhiwani News) भिवानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ 15 सवालों की चार्जशीट जारी की गई है। इस चार्जशीट और कांग्रेस की घोषणाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ नाम से नए अभियान की शुरुआत की है।
संदीप सिंह ने कहा कि अब तक कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा, विपक्ष आपके समक्ष, घर-घर कांग्रेस, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, जन मिलन समारोह और धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन समेत जितने भी कार्यक्रम किए हैं, उन सभी को जनता का जबरदस्त समर्थन हासिल हुआ है। इसी कड़ी में अब ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ एक नई शुरुआत है। इसके जरिए ना सिर्फ बीजेपी की विफलताओं और कांग्रेस की घोषणाओं को जनता तक पहुंचाना है, बल्कि पार्टी के मेनिफेस्टो के लिए जनता से सुझावों को भी एकत्र करना है। इस अभियान को अमलीजामा पहनाने का रोडमैप तैयार करने के लिए 14 तारीख को सोनीपत में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। 15 जुलाई से ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान विधिवत तौर पर शुरू हो जाएगा।

हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत घर-घर और जन-जन तक चार्जशीट को पहुंचाएगी कांग्रेस : संदीप सिंह

उन्होंने पत्रकारों के साथ चार्जशीट साझा करते हुए बताया कि इसमें कांग्रेस ने बीजेपी से अलग-अलग मुद्दों पर 15 सवाल पूछे हैं। इन सवालों से साथ पार्टी ने वो तथ्य भी जोड़े हैं, जिनके आधार पर इस सरकार पर ये सवाल उठ रहे हैं। सवाल है कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजग़ारी हरियाणा में क्यों है? बीजेपी की केंद्र सरकार ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य क्यों कहा? घर-घर तक कैसे पहुंचा नशा व ड्रग्स का काला साम्राज्य? देश में सर्वाधिक महंगाई हरियाणा में क्यों? भ्रष्टाचार के जनक व जनता के जी का जंजाल क्यों बने सरकारी पोर्टल व आईडी? भाजपा के 10 साल में हजारों करोड़ के 50 से ज्यादा बड़े घोटाले क्यों? भाजपा काल क्यों बना किसानों का काल? भाजपा ने दलितों और पिछड़े वर्ग की घोर उपेक्षा क्यों की? अग्निपथ और कौशल निगम के जरिए क्यों खत्म की पक्की नौकरियां? हर वर्ग पर लाठी और गोलियां क्यों बरसाई? इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को शून्य पर क्यों लेकर आई बीजेपी? बीजेपी ने 2014 और 2019 की चुनावी घोषणाएं क्यों पूरी नहीं की? बीजेपी ने स्वास्थ्य सेवाओं का दिवालिया क्यों पीटा? बीजेपी ने प्रदेश के शिक्षा तंत्र को बर्बाद क्यों किया? बीजेपी ने देश की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था को क्यों चौपट किया?
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का बीजेपी से मोहभंग हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत से सरकार बनने जा रही है। लोकसभा चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
यह भी पढ़ें: Jind News : लाठी तथा डंडो से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या, तीन लोग घायल

 यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : जरूरतमंद बच्चों को स्कूली सामान मिला तो लौटी मुस्कान : पारूल खन्ना

 यह भी पढ़ें: Gurugarm News : सीएम नायब सिंह ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को किया सम्मानित