Bhiwani News : प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय : राजबीर फरटिया

0
123
Haryana Congress News : हरियाणा में राहुल के करीबियों के सामने गुटबाजी साधने की चुनौती
Haryana Congress News : हरियाणा में राहुल के करीबियों के सामने गुटबाजी साधने की चुनौती

(Bhiwani News ) लोहारू। पूर्व जिप चेयरमैन व युवा कांग्रेसी नेता राजबीर फरटिया ने शनिवार को हलके के दर्जनभर से अधिक गांवों का दौरा किया। इस दौरान आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के समर्थन की अपील की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी राज जनता का राज होगा जिसमें कांग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान, मजदूर व गरीबों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। जिससे हर वर्ग को फायदा होने वाला है। विधानसभा चुनावों को लेकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है।

राजबीर फरटिया ने कहा कि कि लोगों के बीच जाने से पता चल रहा है कि भाजपा की किसान, मजदूर, व्यापारी विरोधी नीतियों से जनता उब चुकी है। भाजपा ने लोगों को वर्गों में बांटने का काम किया है। भाजपा की एक भी योजना किसान, गरीब व मजदूरों के लिए नहीं है। आज आमजन पीपीपी, आधार कार्ड व अपनी इनकम को ठीक करने के लिए लाइन में लगा हुआ है जिसका जवाब भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनावों में मिलने वाला है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को अपना समर्थन देने वाली है। आज प्रदेश के किसी भी गांव शहर में जाकर लोगों से मिलने के बाद पता चल रहा है कि भाजपा अब कुछ दिन की मेहमान है। भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और अपराधियों के हौसले बुलंद है जिसके चलते प्रदेश की जनता में भय का माहौल बना हुआ आमजन में भाजपा के प्रति रोष देखने को मिल रहा है। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि आने वाला समय में वे कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत देने वाली है। इस दौरान उनके साथ अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : डेढ़ लाख की रिश्वत लेते माइनिग ऑफिसर सहित दो काबू

 यह भी पढ़ें: Bhiwani News : सैन्य सम्मान के साथ दी सैनिक को अंतिम विदाई, बलजिंदर सिंह अमर रहे के लगे नारे

 यह भी पढ़ें: Jind News : पुलिस ने लाइन में कैडेट्स से करवाई फायरिंग