Bhiwani News : भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से आमजन को मिल रही राहत : जयसिंह वाल्मीकि

0
59
Common people are getting relief from BJP's public welfare policies: Jaisingh Valmiki
गांव गुजरानी में ग्रामीणों से बातचीत कर रहे भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि।

(Bhiwani News) भिवानी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमजन हितैषी सरकार है, जिसने प्रत्येक वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए योजनाएं क्रियान्वित की तथा जनहित की योजनाओं का लाभ प्रत्येक जन तक पहुंचे, यह भी समय-समय पर सुनिश्चित किया जाता है। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने बुधवार को गांव गुजरानी में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कही।

जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार की हर नीति जनहितैषी है। प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने अनेक ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की है। यही नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री हर वर्ग के उत्थान एवं विकास की सोच रखते हुए रोजाना नई घोषणाएं कर रहे है, जो कि आमजन को राहत पहुंचाने का काम कर रही है। जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश से भ्रष्टाचार, अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का काम किया है। जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि पहले की सरकारों ने सिर्फ अपना राजनीतिक हित साधने का कार्य किया, जिसके चलते प्रदेश की जनता परेशान रहती थी। लेकिन भाजपा की आमजन हित में कार्य किया। उन्होंने कहा कि आमजन हित की इन्ही योजनाओं के बल पर भाजपा तीसरी बार भी हरियाणा में सरकार बनाएगी।