Bhiwani News : सफाई कर्मचारियों ने दिन में चार बार हाजिरी लगाने के नियम की जलाई प्रतियां

0
270
Cleaning workers burnt copies of the rule of marking attendance four times a day
मांगों का ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी।

(Bhiwani News) भिवानी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को काले झंडे लेकर, काले बिल्ले लगाकर व उल्टी झाड़ू लेकर शहर में प्रदर्शन किया तथा डीएमसी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों के लिए दिन में चार समय हाजिरी लगाने के जो नियम थोपे है, उसकी भी प्रतियां जलाकर विरोध जताया।

सफाई कर्मचारियों ने भिवानी में काले झंडे व उल्टी झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव पुरूषोत्तम दानव ने कहा कि सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों पर थौंपे गए काले कानूनों के विरोध में उन्होंने शहर में प्रदर्शन करते हुए 24 सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सफाई कर्मचारियों द्वारा कई बार सरकार को मांगपत्र सौंपकर उनकी मांगों से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन सरकार इस कदर कर्मचारी विरोधी नीति अपनाए हुए है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को रोहतक में प्रदेश स्तरीय कर्मचारी कन्वेंशन आयोजित होगी यदि फिर भी सरकार उनकी मांगों को मानने में आनाकानी करेगी तो सफाई आर-पार की लड़ाई लडऩे को मजबूर होंगे तथा कर्मचारी भाजपा को अपनी ताकत दिखाते हुए इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे।

दानव ने कहा कि सफाई कर्मचारी को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, गुरुग्राम में हटाए गए 3480 सफाई कर्मचारियों को पुनः: बहाल करने, सफाई कर्मचारी नेताओं पर बनाए गए झूठे मुकदमों को वापिस लिए जाने, सफाई कर्मचारियों के लिए 4 टाईम हाजिरी लगाने के नियम को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए सहित 24 सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा है। दानव ने कहा कि सफाई कर्मचारी वर्ष 2014 से पक्के रोजगार की बाट देख रहे है, लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते वे कच्चे कर्मचारी ही सेवानिवृत्त हो रहे है।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : इंडस पब्लिक स्कूल में कैंसर जागरूकता कैंप का हुआ आयोजन

 यह भी पढ़ें: Jind News : ट्रैक्टर ने मारी छात्राओं से भरी ई-रिक्शा को टक्कर

 यह भी पढ़ें: Jind News : अग्रवाल समाज अध्यक्ष ने महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र