Bhiwani News : आरक्षण में वर्गीकरण से डीएससी समाज के सामाजिक व शैक्षिक स्थिति में होगा सुधार : महेंद्र ओड

0
8
Classification in reservation will improve the social and educational status of the DSC community: Mahendra Od
ओड समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ओड।

(Bhiwani News) भिवानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुप्रीम कोर्ट का अनुसूचित जाति के आरक्षण में वर्गीकरण का फैसला लागू कर अनुसूचित जाति वर्ग-ए में शामिल विभिन्न जातियां को लाभ पहुंचाने का काम किया है, जो कि पिछले लंबे समय से अपने अधिकारों से वंचित थे। मुख्यमंत्री के इस फैसले प्रदेश भर के ओड समाज में खुशी है तथा उन्हे अब अपने सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान की उम्मीद जगी है।

यह बात ओड समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ओड ने प्रेस को जारी बयान में मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कही। उन्होंने कहा कि समाजहित सोच के चलते जल्द ही ओड समाज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सम्मानित करेगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के आरक्षण में वर्गीकरण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आरक्षण का लाभ वास्तव में उन समुदायों तक पहुंचे, जो सबसे अधिक पिछड़े है और जिन्हें अभी भी सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त होने की आवश्यकता है।

अनुसूचित जाति के आरक्षण में वर्गीकरण से अब आरक्षण का लाभ कुछ गिने-चुने वर्ग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन लोगों तक भी पहुंचेंगे, जो आज भी सबसे अधिक वंचित और पिछड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के आरक्षण का लाभ कुछ जातियों को लंबे समय से पूरा लाभ मिल पा रहा था। ऐसे में आरक्षण में वर्गीकरण इन अंतरालों को पाटने के प्रयास में काफी मददगार साबित होगा। ओड ने कहा कि आरक्षण के वर्गीकरण से एससी-ए वर्ग के सामाजिक, शैक्षिक, और आर्थिक स्थिति में सुधार को सुनिश्चित किया जा सकेंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस फैसले से समस्त ओड समाज में खुशी है।

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : 37 वर्षो बाद प्रजापति समाज को राजनीतिक भागीदारी व बिना पर्ची-बिना खर्ची रोजगार देने पर बांटे लड्डू