Bhiwani News : सीबीएलयू रैड रिबन क्लब ने करवाया एचवाईवी पर सेमिनार

0
3
CBLU Red Ribbon Club conducted a seminar on HYV
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य कर्मी काउंसलर सुरेन्द्र सिंह।

(Bhiwani News) भिवानी। एचआईवी एक वायरस है और इसकी जानकारी होना हम सबके लिए फायदेमंद है। हमे चाहिए कि एचआईवी के प्रति हमेशा सतर्क रहे। यह कहना है स्वास्थ्य विभाग के एड्स नियंत्रण विभाग के स्वास्थ्यकर्मी काउंसलर सुरेन्द्र सिंह का। वे शनिवार को स्थानीय चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देशन में चल रहे रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित अवेयरनेस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी लापरवाही के चलते एड्स जैसे रोग लगते हैं।

इसलिए स्वास्थ्य की समय समय-समय पर जांच करवाते रहना चाहिए और हर तरह से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन के माध्यम से, रक्तदान से अनजान अवैध संबंधों से एचआईवी फैल सकता है। यह वायरस 90 दिन के बाद ही अपना असर दिखाता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी होना ही बचाव है। उन्होंने कहा कि सबके शरीर की अलग इम्यूनिटी सिस्टम होता है, लेकिन जब इस वायरस का आक्रमण होता है तो स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। वजन कम होना, बार बार बुखार होना, भूख कम लगना इत्यादि कई ऐसे लक्षण है जिनसे जांच के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। इस अवसर पर विधार्थियों ने स्वास्थ्य संबंधी अनेक सवाल जवाब किए और स्वस्थ कर्मी कांउसलर सुरेन्द्र सिंह ने बारी बारी से सभी के सवालों का जवाब दिया।

Bhiwani News : निष्पक्ष एवं स्वतंत्र तरीके से चुनाव कराना पोलिंग पार्टियों की जिम्मेदारी : एडीसी