Bhiwani News : सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं, आमजन की सेवा के लिए आए राजनीति के क्षेत्र में : महेंद्र सिंह ओड

0
45
Came into the field of politics not to enjoy power, but to serve the common people: Mahendra Singh Od
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ओड।

(Bhiwani News) भिवानी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिह ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भिवानी के राजनीतिक हालातों पर चर्चा करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में महेंद्र सिंह ओड की कार्यप्रणाली की सराहना की। हुड्डा ने कहा कि महेंद्र सिंह ओड जिस प्रकार से जनहित के मुद्दे उठाने के साथ-साथ पार्टी समर्पण व मेहनत से कांग्रेस की पार्टी की नीतियों का प्रचार करने में जुटे हुए है, उसके निश्चित तौर पर सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

पूर्व सीएम से मिलने के बाद बवानीखेड़ा पहुंचे महेंद्र सिंह ओड ने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य आमजन की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में सिर्फ सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं आए, बल्कि राजनीति के माध्यम से जनसेवा करना ही उनका उद्देश्य है तथा उसी उद्देश्य को हासिल करने वे दिन-रात मेहनत कर रहे है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस प्रत्येक वर्ग के उत्थान की सोच लेकर आगे चल रही है तथा वे भी इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आमजन हित की यही सोच आगामी चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने का काम करेंगी।