- दिल्ली चुनावों में भाजपा की जीत का दावा कर केजरीवाल के आरोपों पर किए कटाक्ष
- कहा : सीएम स्तर का नेता ऐसा ग़ैर ज़िम्मेदार आरोप लगाए, कोई सोच भी नहीं सकता
- यमुना का पानी साफ करने का काम करने की बजाय चुनाव जीतने के लिए झूठ बोल रहे हैं : केजरीवाल
(Bhiwani News) भिवानी। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा की सियासत गर्माई हुई है। जिसके हरियाणा की चलते सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बसंत पंचमी पर झुला झुलकर कांग्रेस व केजरीवाल पर सियासी बाण छोड़े। वहीं विज के आरोपों की अनदेखी कर श्रुति चौधरी ने सीएम नायब सैनी की जमकर सराहना की।
संयुक्त रूप से बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया
भिवानी के भीम स्टेडियम में महिलाएं बाल विकास विभाग और महिला विकास निगम द्वारा संयुक्त रूप से बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला शिक्षा और महिला स्वयं रोजगार, स्वयं सहायता समूह, महिला में बाल विकास विभाग और महिला विकास निगम की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने व आमजन को जानकारी देने पर जोर दिया गया।
इसका शुभारंभ महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किया। इस दौरान श्रुति चौधरी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और झुला झूला। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस व केजरीवाल पर सियासी बाण छोड़े। यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार कर श्रुति चौधरी ने कहा कि सीएम स्तर का नेता ऐसा ग़ैर ज़िम्मेदार बयान दे, ये कोई सोच भी नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल से सब झूठ चुनाव जीतने के लिए बोल रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार यमुना का साफ पानी दिल्ली भेजती है। केजरीवाल को इसे दिल्ली में गंदा होने की बजाय साफ़ रखने का काम करना चाहिए था। वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा के दिल्ली चुनाव में स्टार प्रचारक ना बनने के सवाल को श्रुति चौधरी बड़ी ही सफाई से टाल गई।
वहीं हुड्डा द्वारा नेता प्रतिपक्ष की चंडीगढ़ में सरकारी कोठी खाली ना करने पर सरकार के कमजोर होने के सवाल पर कहा कि सरकार कमजोर नहीं है। बल्कि कांग्रेस में ही नेता प्रतिपक्ष को लेकर युद्ध हो रहा है। वहीं परिवहन मंत्री अनिल विज की नाराजगी को श्रुति चौधरी ने व्यक्तिगत बताया और सीएम नायब सैनी व उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना की। श्रुति चौधरी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारे सीएम ऐसे कर्मठ व मेहनती है।
यह भी पढ़ें : Faridabad News : रोटरी ने निकाली सर्विकल कैंसर जागरुकता कार रैली