Bhiwani News : नायब सिंह सैनी के सीएम पद की शपथ लेने पर खुशी से झूमे भाजपाई

0
7
BJP workers rejoiced when Nayab Singh Saini took oath as CM
नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर खुशी का इजहार करते भाजपा कार्यकर्ता।
  • रंग गुलाल व आतिशबाजी के साथ जुलूस निकाल कर मनाया भाजपा सरकार बनने पर जश्न

(Bhiwani News ) लोहारू। प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने तथा नायब सिंह सैनी के पुन: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही लोहारू में वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी की अगुवाई में नगर की सब्जी मंडी से बस स्टैंड, देवीलाल चौक, पुराना शहर, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन चौक होते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे के साथ जुलूस निकाला तथा रंग गुलाल उड़ाकर भाजपा सरकार बनने का जश्न मनाया।

नायब सिंह सैनी के सीएम बनने पर जमकर आतिशबाजी की गई व मिठाइयां बांटी गई। ध्यान रहे कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनने के बाद हाईकमान ने एक बार फिर से नायब सिंह सैनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि नायब सिंह सैनी ने गत सरकार के अपने अल्पकाल में ही प्रदेश के लोगों के लिए दिल खोलकर जनहितैषी कार्य किए जिसका परिणाम विधानसभा चुनाव परिणाम पर स्पष्ट दिखाई दिया। नायब सिंह सैनी की बदौलत ही प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है।

उन्होंने कहा कि नायब सिंह हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को हासिल करेगा। वहीं दूसरी ओर इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता लोहारू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री जेपी दलाल की हार से मायूस भी नजर आए। डीजे पर जेपी दलाल द्वारा लोहारू में करवाए गए विकास कार्यो का गुणगान किया गया। इस मौके पर जगदीश सैनी, कमल सैनी, रमेश रामजीलाल कौशिक, बहादुर सैनी, सुभाष सैनी, अजय सैनी, राजेश सारसर, मन्नु मेहता, विपुल सैनी, विजय मोटू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

यह भी पढ़ें : Mahendragarh News : रोडवेज बसें गई पंचकूला शपथ ग्रहण समारोह में, भटकती रही सवारियां