Bhiwani News : भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने दीपेन्द्र हुड्डा व इनेलो को दी सलाह

0
60
BJP MP Chaudhary Dharamvir Singh gave advice to Deepender Hooda and INLD
भिवानी में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते सांसद धर्मबीर सिंह।
  • बोले : देश में भाजपा के अलावा कोई पार्टी नहीं
  • कांग्रेस केवल विपक्ष का दर्जा पाने का प्रयास कर रही है : सांसद धर्मबीर सिंह
  • कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा हरियाणा में चुनाव को भाजपा द्वारा मैनेज करने के आरोपों पर बोले सांसद
  • खुद की गलती दूसरों पर थोपने की बजाय खुद में सुधार करें : सांसद धर्मबीर सिंह

(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी में भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को पीएम मोदी हरियाणा आएंगे और कई बड़ी सौग़ात देंगें। वहीं उन्होंने कांग्रेस के अधिवेशन पर चुटकी लेते हुए दीपेंद्र हुड्डा व इनेलो को बड़ी नसीहत दे डाली।पहले लोकसभा व फिर विधानसभा चुनाव होने के बाद फिलहाल हरियाणा में कोई चुनाव नहीं। पर देश के मुद्दों व विपक्ष के आरोपों को लेकर यहां हर रोज़, हर बात, हर मुद्दे पर राजनीति होती है। जिसके चलते सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी और फिर कांग्रेस व इनेलो पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस विपक्ष का दर्जा पाने के प्रयास कर रही है

सबसे पहले सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने गुजरात में हुए कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर कहा कि देश में भाजपा के अलावा कोई पार्टी नहीं। उन्होंने पहले को गुजरात में कांग्रेस की करार हार पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष का दर्जा पाने के प्रयास कर रही है। फिर कहा कि कांग्रेस से लोगों का भरोसा उठ चुका है। इसके बाद उन्होंने बिहार चुनावों में भाजपा की हरियाणा, महाराष्ट्र व दिल्ली की तजऱ् पर भारी जीत का दावा किया।

वहीं कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा बार बार हरियाणा चुनावों में भाजपा द्वारा चुनाव मैनेज व लूट के आरोपों पर सांसद धर्मबीर सिंह ने नसीहत देते हुए कहा कि खुद की गलती दूसरों पर थोपने की बजाय खुद में सुधार करना चाहिए। वहीं इनेलो द्वारा बेरोजगारी के चलते हरियाणा के युवाओं द्वारा नशे व अपराध की दलदल में जाने पर धर्मबीर सिंह ने कहा कि हमारे देश में इतनी जनसंख्या होने के बावजूद दूसरे देशों से बेहतर हालात हैं। उन्होंने कहा कि छोटे दलों की सरकारों के समय क्या हालात हुए, सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को देश हित में बात करनी चाहिए।

इसके साथ ही 14 अप्रैल को पीएम मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी उस दिन भिवानी के मैजिक कॉलेज व हिसार हवाई अड्डे का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। वहीं पीएम मोदी समय के साथ बढ़ती बिजली की मांग को लेकर 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की सौग़ात भी हरियाणा को देंगे।