Bhiwani News : भाजपा नेता सुरेश ओड ने श्रुति चौधरी को सिंचाई व महिला बाल विकास मंत्रालय देने का किया स्वागत

0
8
BJP leader Suresh Od welcomed the decision to give irrigation and women and child development ministry to Shruti Chaudhary
मंत्री पद मिलने पर श्रुति चौधरी को बधाई देते भाजपा नेता सुरेश ओड।
  •  सीएम नायब सैनी ने युवाओं को रोजगार व डीएससी को आरक्षण में वर्गीकरण का दिया तोहफा : ओड

(Bhiwani News) भिवानी। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश ओड ने प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने व श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास व सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री बनाए जाने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री श्रुति चौधरी को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने चुनावी वायदे अनुसार जनहित की दिशा में कार्य करने शुरू भी दिए, जिसका जमीनी स्तर पर लोगों को लाभ पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 25 हजार युवाओं को रोजगार देकर उन्हे दीपावली का तोहफा देने का काम किया है, जिसके चलते अब युवा अपने परिवार व प्रदेश की तरक्की में अपनी भूमिका निभा सकेंगे। यही नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण कर वंचित समूह तक भी आरक्षण का लाभ पहुंचाने का काम किया है। सुरेश ओड ने महिला एवं बाल विकास व सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल के पौत्री को कैबिनेट मंत्री बनाना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी एवं श्रुति चौधरी दोनों ही सोच प्रदेश का समुचित विकास कराने कही है, जिसका फायदा निश्चित तौर पर प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास तेजी से होगा तथा उसमें मंत्री श्रुति चौधरी का भी अहम योगदान रहेगा।

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : 16वें हरियाणा कप कराटे टूर्नामेंट में भिवानी बना ओवरऑल चैंपियन