Bhiwani News : चुनावी मौसम में प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही है भाजपा सरकार : एडवोकेट मुकेश ढाणी माहु

0
54
BJP government is confusing the people of the state during the election season: Advocate Mukesh Dhani Mahu
एडवोकेट मुकेश ढ़ाणीमाहु।

(Bhiwani News) भिवानी। एडवोकेट मुकेश ढाणी माहु ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव नजदीक आता देख लोक लुभावनी घोषणाएं कर भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सरकार को ना तो मातृ शक्ति की याद आई और ना ही किसानों की। हालत इतनी खराब थी कि मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री रहते किसानों पर गोलियां चलाई गई और उनका रास्ता भी रोका गया। प्रदेश के किसानों पर भी बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की गई।

अब प्रदेश की जनता को बरगलाने के लिए राज्य सरकार एमएसपी देने का ढोंग कर रही है। एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों को हर महीने 500 रुपये में सिलेंडर देने की बात कही जा रही है। देश की जनता राजस्थान के चुनाव में भाजपा द्वारा जो घोषणा की गई थी, उनको भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवा 10 वर्षों तक रोजगार के अवसरों के लिए तरसते रहे। बची-कुची कसर सरकार ने अग्निवीर के माध्यम से सेना में स्थायी भर्ती के सपने को तोड़ने का काम किया है। जनता को केवल चुनावी मौसम में भ्रमित करने का काम राज्य सरकार कर रही है। लेकिन जनता अब किसी प्रकार के धोखे में नहीं आएगी। एडवोकेट मुकेश ढाणी माहु ने कहा कि भाजपा की नीति व नीयत आम आदमी के शोषण की है। जिसे जनता भली-भांति समझ चुकी है।