Bhiwani News :भाजपा सरकार हर वर्ग के हितों पर किया कुठाराघात  : कर्मवीर सिंह

0
68
BJP government has attacked the interests of every section: Karamveer Singh
ग्रामीणों से बातचीत करते कांग्रेस नेता कर्मवीर सिंह।

(Bhiwani News ) भिवानी। प्रत्येक व्यक्ति तक कांग्रेस की नीतियां पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोडऩे के लिए युवा कांग्रेस द्वारा चलो पंचायत अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत सांसद कुमारी शैलजा के करीबी माने जाने वाले हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कर्मवीर सिह ने बृहस्पितवार को गांव जैनावास, भारीवास, बिडौला, थिलौड, पिटौदी, कतवार, ढाणी का दौरा किया तथा अधिक से अधिक लोगों तक कांग्र्रेस की नीतियां पहुंचाई। इस मौके पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया है। सबसे अधिक प्रहार युवाओं के भविष्य पर किया है।

भाजपा ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के सेना में स्थायी भर्ती के सपनों तक को चकनाचूर कर दिया

भाजपा अपने 10 वर्षो के शासनकाल के दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं करवा पाई। जिसके चलते पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे है। उन्होंने कहा कि भिवानी जिला के युवा सेना में भर्ती को लेकर काफी उत्साहित रहते है। लेकिन भाजपा ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के सेना में स्थायी भर्ती के सपनों तक को चकनाचूर कर दिया। यही नहीं कर्मचारी, किसान, मजदूर, खिलाड़ी सहित विभिन्न वर्गो के लोग अपनी मांगों को लेकर सडक़ों पर बैठे रहे, लेकिन भाजपा सरकार आमजन की समस्याएं देखने की बजाए सिर्फ सुशासन का राग अल्पाकर लोगों को बरगलाती रही। जिसका बदला अब प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा से जरूर चुकता करेगी। कर्मवीर सिंह ने कहा कि आमजन में भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति काफी रोष है तथा वे भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस की सरकार चुनने का मन लिया है।

 

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी के विरोध में क्षेत्रवासियों का धरना 12वें दिन भी रहा जारी