Bhiwani News :कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र देख तिलमिलाई भाजपा : अभिजीत लाल सिंह

0
133
BJP got annoyed after seeing the election manifesto of Congress : Abhijeet Lal Singh
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह।

(Bhiwani News ) भिवानी। कांग्रेस द्वारा हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। भाजपा की 10 वर्ष की सरकार ने आम आदमी का शोषण किया है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। किसान व कर्मचारी त्रस्त है। इसीलिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कुशल मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया है, ताकि सत्ता पक्ष से जनता जवाब मांग सकें। भाजपा ने 10 वर्षो में प्रदेश का बंटाधार करने का काम किया है। यह बात गांव धिराणा में कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश को 50 साल पीछे धकेल दिया है।

विकास के नाम पर तो धोखा हुआ ही है। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के मामले में भी प्रदेश बुरी तरह से पिछड़ गया है। समय की मांग है कि सत्ता पक्ष के जो नेता बड़ी-बड़ी बातें करते है, उनसे जनता जवाब-तलब करें। इस काम में कांग्रेस देश के आम नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र देखकर भाजपा पूरी तरह से तिलमिलाई हुई है। अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस को आर्शीवाद देने का प्रदेशवासियों ने मन बना लिया है। निश्चित रूप से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इतना ही नहीं, कांग्रेस की चहुमुखी विकास की सोच के सकारात्मक परिणाम भी सरकार बनने के कुछ दिन बाद दिखाई देने लगेंगे।

उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि आने वाले अढ़़ाई माह बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपना आर्शीवाद दे, ताकि प्रदेश को छल-कपट की राजनीति से निजात दिलाई सकें। इस अवसर पर सरपंच गंगादत्त शर्मा, पूर्व सरपंच मणीराम, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, बलवन सिंह सरोहा, चेतराम फौजी, सुमेर फौजी, यादविरेंद्र प्रधान, दयानंद सैनी, रामधारी सरोहा, कर्मवीर, विष्णु, कृष्ण, कृष्ण सरोहा, रोहताश, राकेश सोनी, कृष्ण, राम स्वरूप, सुमित, महेंद्र यादव, सोनू मलिक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: Jind News :खड़े डंफर के पीछे टकराई बोलेरो , दो युवकों की मौत, एक गंभीर

यह भी पढ़ें: Jind News : सावन माह के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

 यह भी पढ़ें: Ladwa News : सुगनी देवी स्कूल के एनसीसी कैडेट ने किया पौधारोपण