Bhiwani News : भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के निजी सचिव के घर में घुसकर किया हमला

0
7
BJP candidate Ghanshyam Saraf's private secretary attacked by entering his house
अस्पताल में उपचाराधीन भाजपा प्रत्याशी के निजी सचिव।
  • हमले में भाजपा प्रत्याशी के निजी सचिव व उनकी पत्नी हुए घायल, नागरिक अस्पताल में करवाया भर्ती

(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी से तीन बार विधायक व भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के निजी सचिव पारस डालमिया के घर में घुसकर उसके साथ व उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को उपचार के लिए भिवानी के चौ. बंसीलाल अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं इस मामले की पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी है। इस मामले में पारस डालमिया की पत्नी सोनिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 4-5 लोगों ने घर में घुसकर उनके पति पर हमला कर दिया, उन्हे भी चोट लगी है। इसके साथ ही उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों द्वारा बदसलूकी कर मारपीट की गई।

उन्होंने कहा की कि वे इस मामले में न्याय की मांग करती है। बता दे कि आरोपियों को निजी सचिव ने चुनावी कार्यालय में बैठकर शराब पीने से मना किया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में भिवानी के सिटी थाना पुलिस ने एक नामजद सहित पांच-छह अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिटी थाना एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि पारस डालमिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों को चुनावी कार्यालय में बैठकर शराब पीने से मना किया था, जिसके रंजिशन उन पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि घायल पारस डालमिया व उसकी पत्नी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में घायल के बयान दर्ज कर आरोपी सन्नी उर्फ पोपा सहित पांच छह अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।