Bhiwani News : कांग्रेस सरकार में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा को बनाया था शिक्षा का हब : महेंद्र सिंह ओड

0
155
Bhupendra Singh Hooda had made Haryana a hub of education during the Congress government: Mahendra Singh Odd
ग्रामीणों से बातचीत करते कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ओड।

(Bhiwani News) भिवानी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ओड ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की स्थापना करके हरियाणा को शिक्षा का हब बनाया था, लेकिन भाजपा सरकार अपने 10 वर्ष के शासन के दौरान एक भी बड़ा शिक्षण संस्थान हरियाणा में स्थापित नहीं करवा पाई। जिसके चलते यहां में शिक्षा व रोजगार का भारी अभाव बना हुआ है। महेंद्र सिंह ओड जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव कालुवास में ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। \

महेंद्र सिंह ओड ने कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में ओड समाज को पीछे धकेलकर ओड समाज के साथ विश्वासघात किया है। रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा तक की टिकट काटकर भाजपा ने प्रदेश के ओड समाज का अपमान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब छोटे-छोटे बच्चों को अपने स्कूल बचाने और अध्यापकों की मांग के लिए धरना-प्रदर्शन की राह अपनानी पड़ी तथा यह भाजपा की जनविरोधी नीतियों का ही परिणाम था। महेंद्र सिंह ओड ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस हरियाणा को शिक्षा के क्षेत्र में देश का नंबर-वन राज्य बनाना चाहती है। पिछले कार्यकाल के दौरा उनकी सरकार ने इसकी शुरूआत भी कर दी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के 10 वर्षो के कुशासन को झेलकर परेशान हो चुकी है तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाकर भाजपा कुशासनकाल में पनती समस्याओं से निजात पाना चाहती है।

 

यह भी पढ़ें : Jind News : तालाब सौंदर्यकरण को लेकर बनाए खुले गहरे होद, पशुओं के लिए बने जी का जंजाल