Bhiwani News : भाजपा की राह पर चलते हुए अब प्रशासन भी नागरिकों की बढ़ा रहा परेशानी : इंदु शर्मा

0
71
Following the path of BJP, now the administration is also increasing the problems of the citizens: Indu Sharma
धरनारत लोगों का समर्थन करने पहुंची आप प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा।
  • ओवरब्रिज निर्माण कार्य में देरी के विरोध में जारी धरने का आप प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा ने किया समर्थन

(Bhiwani News) भिवानी। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान भिवानी के नागरिक अब जिला प्रशासन के लापरवाही व ढ़ीली कार्यप्रणाली से परेशान है। जिसके चलते उन्हे मजबूरन धरने-प्रदर्शन जैसे कदम उठाने पड़ रहे है। प्रशासन को चाहिए कि वे आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य करें, लेकिन भिवानी जिला प्रशासन भी भाजपा सरकार की राह पर चलते हुए आम नागरिकों को परेशान करने का काम कर रही है। जिसका उदाहरण स्थानीय जीतूवाला ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी है। वे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में हो रही देरी के विरोध में धरनारत क्षेत्रवासियों का समर्थन करने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि इस ओवरब्रिज निर्माण का कार्य पिछले तीन वर्षो से कछुआ चाल से चल रहा है। जिसके चलते लाईन पार क्षेत्र के हजारों नागरिक परेशान है।इंदु शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही लाईनपार क्षेत्रवासियों की ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने की मांग पूरी नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी क्षेत्रवासियों के हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी।

 

यह भी पढ़ें: Jind News :साढ़े तीन करोड़ से बन रहे मल्टी पर्पज हॉल का 90 प्रतिशत काम पूरा

यह भी पढ़ें: Jind News : निजी कालेज बस की टक्कर से घायल युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम

यह भी पढ़ें: Jind News : सावन शिवरात्रि पर आज श्रद्धालु करेंगे भगवान शिव का अभिषेक