Bhiwani News : 16वें हरियाणा कप कराटे टूर्नामेंट में भिवानी बना ओवरऑल चैंपियन

0
8
Bhiwani became the overall champion in the 16th Haryana Cup Karate Tournament
प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते अतिथिगण।

(Bhiwani News) भिवानी। स्थानीय बिट्स इंटरनेशनल स्कूल में 18-20 अक्टूबर को आयोजित हरियाणा कप कराटे टूर्नामेंट संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने शिरकत की। उन्होंने कहा परेशानियों, चिंताओं और तनावों से मुक्त खेल जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। इसके अलावा खेल उनमें आत्मविश्वास और साहस विकसित करने में मदद करते हैं।

इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा यह खेल लड़कियों को विशेष रूप से खेलना चाहिए,ताकि वह अपनी आत्म सुरक्षा स्वयं कर सके। टूर्नामेंट डायरेक्टर डा. प्रवीण गहलोत ने बताया कि इस टूर्नामेंट के लडक़ों के वर्ग में हेमांश भिवानी, नक्शय महेंद्रगढ़, सुजल हिसार, अपैक्स भिवानी, विनायक रेवाड़ी, निलेश भिवानी, कार्तिक झज्जर, हर्षित गहलोत भिवानी, दीक्षांत भिवानी, आदित्य सिरसा, अंशुमान रेवाड़ी, राम भिवानी, सुशील भिवानी, सुनील हिसार ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीते।

लड़कियों के वर्ग में अवनी भिवानी, कर्णिका भिवानी, पालक महेंद्रगढ़, वंदना महेंद्रगढ़, आराध्या हिसार, सानवी भिवानी, कुदरत सिरसा, सलोनी हिसार, ख़ुशी अंबाला, वैष्णवी अंबाला, काजल अंबाला, करुणा भिवानी, मिनाक्षी हिसार, अंजली भिवानी ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जगदीश हिसार को चुना गया वही महिलाओं के वर्ग में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी अंजली भिवानी को चुना गया । प्रतियोगिता में भिवानी जिला की टीम ओवरऑल चैंपियन वही सिरसा टीम दूसरे नंबर पर वह हिसार की टीम तीसरे नंबर पर रही है।

 

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : डीएपी खाद नहीं मिलने से किसानों का गुस्सा फूटा