Bhiwani News : भिवानी एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन

0
179
  • राष्ट्र की तरक्की के लिए नशे से दूर रहते हुए खेलों को अपनाए युवा : सुरेश ओड

(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा रविवार को कस्बा बवानीखेड़ा स्थित दादी गौरी खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में लडक़े व लड़कियों की अंडर-14 आयु वर्ग, अंडर-16, अंडर-18 तथा अंडर-20 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। जिसमें जिला भर के हजारों खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य तौर पर समाजसेवी सुरेश ओड ने शिरकत की तथा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

इस मौके पर भाजपा नेता व समाजसेवी सुरेश ओड ने कहा कि जीवन में खेलों का बहुत बड़ा महत्व है। खेलों से ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसके साथ ही खेलों से हमें जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा भी मिलती है। ओड ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कि युवा नशे सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हुए किसी ना किसी खेल को जरूर अपनाएं, ताकि वे राष्ट्र की उन्नति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक धर्मेंद्र बल्हारा ने बताया कि लडक़ों की अंडर-18 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम व ललित द्वितीय रहे।

अंडर-18 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हैप्पी प्रथम रहे। अंडर-20 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अरदीप कुमार प्रथम, तुशार द्वितीय व प्रवेश तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार लड़कियों की अंडर-18 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंकुश्सा प्रथम, अंजू द्वितीय व भारती तृतीय रही। अंडर-20 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, तन्नु द्वितीय  रही। लड़कियों की लांग जंप में अंडर-16 आयु वर्ग में भूमिका प्रथम, संजना द्वितीय व हरिता तृतीय रही। अंडर-18 आयु वर्ग की लांग जंप में अंकुश प्रथम, रीतू द्वितीय व निशू तृतीय रही।

 

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : रोटरी क्लब भिवानी डाउनटाउन ने शिक्षकों को किया सम्मानित