Bhiwani News : भारतीय किसान यूनियन हरियाणा ने कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ओड का किया समर्थन

0
120
Bharatiya Kisan Union Haryana supports Congress leader Mahendra Singh Odd
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ओड के समर्थन में प्रचार करते भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप फौगाट।  

(Bhiwani News) भिवानी। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के जिला अध्यक्ष कुलदीप फोगाट ने मंगलवार को गांव घुसकानी, प्रेमनगर, कालुवास, मिताथल, मंढ़ाणा, तिगड़ाना आदि गांवों का दौरा किया तथा ग्रामीणों व किसानों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। कुलदीप फोगाट ने कहा कि देश की आजादी के बाद से आज तक 77 वर्षो से कांग्रेस सरकार ने ओड समाज को राजनीतिक रूप से आगे नहीं बढ़ाया।

जिसके चलते उनका राजनीतिक शोषण हो रहा है। ऐसे में अब समय आ गया है कि बवानीखेड़ा आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस महेंद्र सिंह ओड को अपना उम्मीदवार घोषित करें, जिससे कि ओड समाज का राजनीतिक पिछड़ेपन दूर हो सकें। कुलदीप फोगाट ने कहा कि हरियाणा बनने के बाद बाद आज तक हरियाणा के विकास एवं तरक्की में ओड समाज की समान रूप से भागीदारी रही है, लेकिन इसके बावजूद भी उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा क भारतीय किसान यूनियन हरियाणा महेंद्र सिंह ओड का पुरजोर समर्थन करती है तथा बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र सिंह ओड को टिकट दिए जाने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस महेंद्र सिंह ओड को बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित करती है तो पूरा किसान-मजदूर भारी संख्या में महेंद्र सिंह ओड की जीत सुनिश्चित करेंगे।