Bhiwani News : भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा द्वारा संस्कार सूत्र के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

0
6
Bharat Vikas Parishad's main branch organized a quiz competition under Sanskar Sutra
प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
  • प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों के करीबन 1700 विद्यार्थियों ने लिया भाग : अधिवक्ता ललित शर्मा

(Bhiwani News) भिवानी। भारत विकास परिषद शाखा भिवानी द्वारा संस्कार सूत्र के तहत शुक्रवार को विद्यालय स्तर पर भारत को जानो लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए शाखा सचिव अधिवक्ता ललित शर्मा ने बताया कि इस लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में किया गया, जिसमें करीब 22 विद्यालयों के 1700 के करीब विद्यार्थियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन आज नहीं हो पाया है, उन विद्यालयों में जल्द ही आयोजन पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी स्कूलों से कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थी 10 नवंबर को शाखा स्तर पर आयोजित होने वाली प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भाग लेगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने देश एवं उसकी गौरवमई संस्कृति, इतिहास, धर्म तथा आधुनिक भारत के सकारात्मक पक्ष से अवगत कराना है।

इस मौके पर प्रकल्प प्रमुख काजल अग्रवाल ने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एक समग्र शैक्षणिक गतिविधि है, जो छात्रों के मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक होती है। उन्होंने कहा विद्यार्थियों की की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का महत्व कई दृष्टिकोणों से है। इसका उद्देश्य ना केवल छात्रों के ज्ञान का परीक्षण करना होता है, बल्कि उनकी बौद्धिक क्षमता, त्वरित निर्णय क्षमता और सोचने-समझने की शक्ति को भी बढ़ावा देना होता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि, प्रतिस्पर्धा की भावना, त्वरित सोचने की क्षमता, आत्मविश्वास में वृद्धि, समूह में काम करने की क्षमता, व्यापक दृष्टिकोण में विकास होता है।

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : हनुमान जोहड़ी मंदिर में हवन व मातृ शक्ति सम्मान से हुआ 9 दिवसीय दीपावली महोत्सव का शुभारंभ