Bhiwani News : महिला सशक्तिकरण व स्वीप अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

0
186
Awareness rally taken out under women empowerment and sweep campaign
लोहारू में स्वीप अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालते आंगनवाडी वर्कर।
  • शत प्रतिशत मतदान में अहम भूमिका निभा सकती है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: राजीव वत्स

(Bhiwani News ) लोहारू। सोमवार को महिला बाल विकास विभाग द्वारा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में संपूर्णता अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वीप नोडल अधिकारी राजीव वत्स ने महिला सशक्तिकरण के प्रति महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए अभिप्रेरित करने तथा अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर शत प्रतिशत मतदान में अपनी अहम भूमिका निभा सकती है। जिला कोऑर्डिनेटर शुभम वर्मा ने पोषण माह पर जानकारी देते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। विभिन्न हेल्पलाइन द्वारा महिलाओं की समस्याओं का निदान किया जाता है। पोषण माह के दौरान सभी महिलाओं को अपने बच्चों के उचित पोषण के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। इस दौरान स्वीप नोडल अधिकारी राजीव वत्स द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली के माध्यम से मतदान में हर मतदाता की सुनिश्चित भागीदारी का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर सुशीला, रेणु, साक्षी, अनिता,  प्रवक्ता अन्नू देवी, प्रवक्ता राजेश कुमारी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोनिका, वीरेंद्र सिंह सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्कूल के विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

 

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : ढिग़ावा में बूथ स्तरीय अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व सीमांत किसान सम्मेलन का आयोजन