Bhiwani News : भिवानी में आप प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा के दौरान पहुंचे थे अरविंद केजरीवाल

0
6
जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
  • केंद्र की भाजपा सरकार फिर से कृषि कानूनों को लागू करने की कर ही प्लानिंग : अरविंद केजरीवाल
  • कंगना रणावत दो दिन पहले कृषि कानून फिर से लागू करने का दे चुकी है ब्यान : केजरीवाल

(Bhiwani News) भिवानी। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज भिवानी के हुडा पार्क में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर तीन कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की योजना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में भाजपा समर्थक अभिनेत्री कंगना रणावत ने भी इन कानूनों को फिर से लाने का बयान दिया है, जिससे इस संभावना को बल मिलता है।

केजरीवाल ने किसानों के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि इन कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों ने लंबे समय तक आंदोलन किया था, और अब भाजपा फिर से उन्हें लागू करने की साजिश रच रही है, जिसे जनता को समझना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी इंदु शर्मा के समर्थन में प्रचार करते हुए कई वादे किए।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी हरियाणा में सत्ता में आती है, तो पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी बिजली मुफ्त की जाएगी और बकाया बिल माफ किए जाएंगे। इसके अलावा, बेहतर स्कूली शिक्षा, युवाओं को रोजगार और 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये का सम्मान भत्ता देने का वादा किया।
केजरीवाल ने भाजपा पर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने और उन्हें व उनके साथियों को जेल में रखने के आरोप भी लगाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें भ्रष्ट साबित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन फरवरी में होने वाले दिल्ली चुनावों के बाद यह कलंक धुल जाएगा। उन्होंने हरियाणा की जनता से अपील की कि वे आम आदमी पार्टी को मजबूत करें और भाजपा को हराने का संदेश दें।

 

ये भी पढ़ें : Bhiwani News : रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने किया कामरेड ओमप्रकाश का समर्थन