Bhiwani News : नायब सैनी सरकार का कर्मचारियों के हित में एक और बड़ा कदम

0
292
Bhiwani News : नायब सैनी सरकार का कर्मचारियों के हित में एक और बड़ा कदम
सर्व कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक आनंद घणघस।
  • सीएम सैनी सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते में की बढ़ोत्तरी, नोटिफिकेशन भी जारी : घणघस

(Bhiwani News) भिवानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते में बढ़ोत्तरी कर एक और ऐतिहासिक और बड़ा फैसला लिया है। यहीं नायब सैनी सरकार ने इस घोषणा का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जिसके चलते कर्मचारी वर्ग में खुशी का माहौल है। यह बात सर्व कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक आनंद घणघस ने जारी बयान में कही।

सैनी ने सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते में वृद्धि कर उन पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम किया

उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में शिक्षा का खर्च लगातार बढ़ रहा है। जिसकी मार सरकार कर्मचारियों पर भी बराबर रूप से पड़ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते में वृद्धि कर उन पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम किया है। इससे अब कम वेतन वाले कर्मचारियों के बच्चे भी बेहतर स्कूलों और कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे, जिससे उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

घणघस ने कहा कि शिक्षा भत्ते में वृद्धि से कर्मचारियों के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनके करियर में बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार के इस फैसले से केवल कर्मचारियों को लाभ होगा, बल्कि इसका दीर्घकालिक प्रभाव पूरे समाज और राज्य की समृद्धि पर भी पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : जेसीआई भिवानी की बैठक आयोजित, समाज हित के कार्यों को और भी तेजी से करने पर हुई चर्चा