Bhiwani News : तिरंगा यात्रा के बाद विभिन्न गांवों में 13 करोड़ रुपए की लागत से बनी विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन

0
63
After the Tiranga Yatra, various projects constructed at a cost of Rs 13 crore were inaugurated in different villages
(Bhiwani News) लोहारू। वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि अगले पांच साल में हलका लोहारू का विकास और अधिक तेज गति से होगा। लोहारू की तरह सिवानी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का सेक्टर बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोहारू और सिवानी में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए औद्योगिक इकाईयां स्थापित की जाएंगी। यह हलका प्रदेश के अव्वल हलकों में शुमार होगा। विदेशों से लोग यहां पर खेती की नई-नई तकनीक देखने के लिए आएंगे। जेपी दलाल रविवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांवों में उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रमों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने गांव कुड़ल में हजारों युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा करीब गांव के स्कूल में संपन्न हुई जहां दलाल ने युवाओं को देश के प्रति हमेशा समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज को सही दिशा देती है। युवाओं में सही सोच होनी चाहिए। अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं, गरीबों, किसानों और वर्षों से पिछड़े लोगों के जीवन उत्थान के लिए नीतियां लागू की हैं। सरकार ने पात्र एवं बेसहारा लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि खेती को घाटे का सौदा नहीं बनने दिया जाएगा। इसी के चलते मंडियों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 2000 रुपए बोनस देने का एतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे प्रभावित किसानों के चेहरों पर नई खुशी बनी है।  वित्त मंत्री ने कहा कि लोहारू क्षेत्र में उनके कार्यकाल में अब तक 96 सडक़ोंं का निर्माण करवाया गया है ओर 13 नए सब स्टेशन बनाए गए हैं, इससे इलाका खुशहाल हुआ है और लोगों को सुविधा मिली है। वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले पांच साल में विकास कार्य और अधिक तेज गति से होंगे।

95 लाख की लागत से पक्की फिरनी करने के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल ने रविवार को लोहारू क्षेत्र में 13 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंनें गांव कुड़ल में एक करोड़ 17 लाख की लागत से बनने वाली फिरनी पक्की करने के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने गांव कुड़ल बास में 95 लाख की लागत से पक्की फिरनी करने के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गांव नकीपुर में एक करोड़ 28 लाख रुपए से बनने वाली फिरनी का शिलान्यास किया। उन्होंने मोरका गांव में एक करोड़ 26 लाख की लागत से फिरनी को पक्की करने का निर्माण कार्य का तथा गांव ढाणी भाकरा में 88 लाख की लागत से बनने वाली फिरनी को पक्का करने के कार्य का शुभारंभ किया। वित्त मंत्री को ट्रैक्टर के काफिले के साथ गांव में मंच तक लाया गया। फूलमालाओं और पगड़ी से वित्त मंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, संबंधित गांव के सरपंच, बड़ी संख्या में महिलाएं व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:- जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते वित्त मंत्री।
तिरंगा यात्रा को रवाना करते वित्त मंत्री।