Bhiwani News : सर्व ब्राह्मण समाज भिवानी द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया

0
181
A Mahapanchayat was organized by Sarv Brahmin Samaj Bhiwani
भगवान परशुराम मंदिर में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत ।

(Bhiwani News) भिवानी। सर्व ब्राह्मण समाज भिवानी द्वारा संत सुरेन्द्र पूरी व रामबीर दास के सानिध्य में स्थानीय महम गेट स्थित भगवान परशुराम मंदिर में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत में हजारों की संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। महापंचायत में अपनी सामाजिक व राजनीतिक मांगो को लेकर सभी संस्थाओं व खापों ने पुरजोर आवाज उठाई।  इस महापंचायत में ब्राह्मण समाज के पंच, सरपंच, जिला पार्षद, नगर पार्षद व गांव- शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश के हर जिले में राजनीतिक हिस्सेदारी, ईडब्ल्यूएस में वर्गीकरण, आयु सीमा व शुल्क में छूट, ब्राह्मण आयोग व गौड़ रेजिमेंट का गठन और सभी धर्मों के क्रांतिकारियों को भारत रत्न देने की पार्टियों के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की व समाज की मांगों को समर्थन देंगे देश प्रदेश के विभिन्न जिलों की संस्थाओं के प्रतिनिधियों नें निर्णय के समर्थन का आह्वान किया। महापंचायत में सभी के विचार सुन निर्णय ले एलान किया की किसी भी पार्टी नें ब्राह्मण समाज की अनदेखी की तो उस पार्टी का सिरे से बहिष्कार किया जाएगा। महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।