Bhiwani News : बहल की अनाज मंडी में 12 अगस्त को होगा विशाल श्रमिक सम्मेलन

0
71
(Bhiwani News) लोहारू। हरियाणा के श्रम आयुक्त मनीराम शर्मा ने कहा कि बहल की अनाज मंडी में 12 अगस्त को श्रमिक सम्मेलन भव्य,विशाल एवम् यादगार होगा। सम्मेलन में श्रम मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे तथा वित्त मंत्री जेपी दलाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश जांगड़ा भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मौके पर नए श्रमिकों का पंजीकरण कर कॉपी बनाई जाएंगी।श्रम आयुक्त मनीराम शर्मा रविवार को श्रमिक सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बुलाई गई विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेवारियां लगाई गई। श्रमिक सम्मेलन में आने वाले श्रमिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए विभाग द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। श्रमिकों का आने जाने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की 25 बसों की व्यवस्था की गई है। सम्मेलन में श्रमिकों को उनके अधिकारों और कल्याण में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में श्रमिकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।

तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में युवा तिरंगे और बाइक के साथ भाग लेंगे

श्रमिक सम्मेलन से पहले वित्त मंत्री जेपी दलाल तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा के तहत गांव बिधवान से बहल तक भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सुबह नौ बजे वित मंत्री जेपी दलाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  लोहारू हल्के की तिरंगा यात्रा में प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल सुबह नौ बजे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे युवाओं को अपना संदेश भी देंगे।लोहारू विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा गांव बिधवान से शुरू होकर बहल की अनाज मंडी में इसका समापन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में युवा तिरंगे और बाइक के साथ भाग लेंगे। तिरंगा यात्रा गांव विधवान से शुरू होकर गांव सिवाच तथा सुरपुरा होते हुए बहल पहुंचेगी।