Bhiwani News : 8 जुलाई को होने वाला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा : डॉ.पवन बुवानी वाला

0
20
The Congress workers conference to be held on July 8 will be historic: Dr. Pawan Buwani Wala
जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का न्यौता देते हुए डॉ.पवन बुवानी वाला

(Bhiwani News) भिवानी। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हरियाणा में दो-तिहाई बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। सरकार बनने पर सभी को उनका बनता हक दिया जाएगा। यह बात आगामी 8 जुलाई को भिवानी में होने वाले जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का न्यौता देते हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कांग्रेस पार्टी के रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ कॉर्डिनेटर डॉ.पवन बुवानी वाला ने कही।अपने जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने भिवानी के गांव सांगा, ढाणा लाडनपुर, उमराव, प्रहलादगढ़ आदि अनेकों गावों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। 10 में से 5 लोकसभा  सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली और बाकी सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर कांग्रेस तथा इंडिया  गठबंधन प्रत्याशियों से मिली। उन्होंने कहा कि  लोकसभा चुनाव में 5 सीट हारने के बाद प्रदेश सरकार लोगों को गुमराह करने के  लिए आए दिन घोषणाओं का नया पिटारा खोल रही है। सच्चाई यह है कि 3 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को अपने सामने हार साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा  की जनता जान चुकी है कि भाजपा केवल झूठ की राजनीति करती है। वोट के लिए लोगों को धर्म और जाति के नाम पर आपस में लड़वाती है। इसके अलावा भाजपा ने कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष जनता की आवाज होते हैं। भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाकर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है और सरकार बनने पर जनता को उनका पूरा हक मिलेगा। अपने संबोधन में उन्होंने ग्रामीणों को 8 जुलाई को भिवानी में होने वाले जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में भाग लेने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Jind News: दो साल से बनी समस्या का एक  घंटे में हुआ समाधान

 यह भी पढ़ें: Jind News : कम मतदान वाले पोलिंग स्टेशनों पर चलेगा जागरूकता अभियान

 यह भी पढ़ें: Jind News : हलकी बारिश ने दी लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात

SHARE