Bhiwani News : कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह ने गांव ढाणा नरसान में ग्रामीणों को किया संबोधित

0
71
Congress leader Abhijit Lal Singh addressed the villagers in village Dhana Narsan
ग्रामीणों को संबोधित करते अभिजीत लाल सिंह।

(Bhiwani News) भिवानी। कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि कोई भी सरकार लाठी, गोली, झूठे वादे, जुमलेबाजी से नहीं, बल्कि लोगों का दिल जीतकर चलती है। जिसके लिए जरूरी है कि आमजन के हित में कार्य किया जाए। लेकिन भाजपा अपने 10 वर्षो के दौरान लाठी, गोली, झूठे वादे, जुमलेबाजी से सरकार चलाने में विश्वास रखा। जिसके नतीजा अब विधानसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। अभिजीत लाल सिंह गांव ढ़ाणा नरसान में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गांव मेंं पहुंचने पर पर कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह को ग्रामीणों ने फलों से तौलकर स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास हुआ था। लेकिन भाजपा सरकार ने अपने 10 वर्षो के शासन के दौरान लोगों को जाति व धर्म के नाम बांटने के अलावा कुछ नहीं किया। अभिजीत लाल ङ्क्षसह ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्य करवाए बिना ही प्रदेशवासियों को हजारों करोड़ों रुपये का कर्जवान बना दिया, उसके बाद भी भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा करती है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हुए है, लेकिन अग्निवीर और कौशल निगम जैसी योजनाओं के जरिए पक्की नौकरियों को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर इन खाली पदों को प्राथमिकता के तौर पर भरा जाएगा, ताकि प्रदेश के युवा रोजगार की राह पर अग्रसर हो सकें।

अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से अंदाजा लगाकर अब विधानसभा चुनाव आता देख प्रदेश सरकार अनेक झूठी घोषणाएं कर रही है। लेकिन अबकी बार प्रदेश की जनता भाजपा के भ्रम के जाल में नहीं फंसेंगी तथा कांग्रेस की सरकार बनाकर प्रदेश की तरक्की सुनिश्चित करने का काम करेगी।

 

यह भी पढ़ें:  Bhiwani News : लोहारू में विकसित करवाया जाएगा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का रिहायशी सेक्टर: वित्त मंत्री जेपी दलाल