Bharatiya Janata Party State InCharge Biplab Deb : भारी पन्ना प्रमुखों को देख गदगद हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब

0
193
Bharatiya Janata Party State InCharge Biplab Deb
Bharatiya Janata Party State InCharge Biplab Deb
Aaj Samaj (आज समाज),Bharatiya Janata Party State InCharge Biplab Deb,पानीपत : कांग्रेस और विपक्षी दलों का अलायन्स महिला व ओबीसी विरोधी है। नारी शक्ति वंदन विधेयक का समर्थन इन्होंने मजबूरी में किया। पूर्व में महिला आरक्षण विधेयक का ये लोग विरोध कर चुके हैं। इस पर ये सरकार गिराने तक की धमकी देते थे। ये शब्द भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने से. 25 में आयोजित पानीपत शहरी विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कहे। भाजपा प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद बिप्लब देब यहीं नहीं रुके बल्कि कांग्रेस पर ओबीसी विरोधी होने की भी बात कही। सीताराम केसरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यालय से बाहर फेंक दिया गया था। ओबीसी प्रधानमंत्री देवगौड़ा की सरकार भी कांग्रेस ने ही गिराई थी। ये किस मुंह से ओबीसी हिमायती होने की बात कहते हैं। कांग्रेस व इंडी अलायंस जैसे गठबंधन बरसाती नदियों और मेंढकों जैसे हैं जो चुनाव से पहले स्वार्थ के लिए बनाए जाते है। ये सिर्फ़ विनाश ही लाएँगे। इनके पास नेता थोक में हैं और श्रोताओं का अकाल है।
  • सफल सम्मेलन से प्रदेश संगठन में बढ़ा विधायक प्रमोद विज का कद
  • विपक्ष का ठगिया अलायन्स महिला व ओबीसी विरोधी : बिप्लब देब
  • हरियाणा की पूर्व सरकारों में चलता था गुंडाराज

शीर्ष नेताओं का अस्तित्व भी पन्ना प्रमुखों से

देब ने पन्ना प्रमुखों से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा की शक्ति पन्ना प्रमुखों में समाहित है। शीर्ष नेताओं का अस्तित्व भी पन्ना प्रमुखों से है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पन्ना प्रमुख अपने पन्ने के परिवारों से निरंतर संवाद रखे और सेवा भाव से उनके सुख-दुःख में शामिल हो। उन्होंने पन्ना प्रमुखों में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जहां साधारण से साधारण कार्यकर्ता उच्च पद पर आसीन हो सकता है जबकि विपक्षी पार्टियों में केवल परिवार को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सदैव धैर्य रखें। मोदी जी के धैर्य के परिणामस्वरूप ही उन्हें देश के मुखिया की जिम्मेदारी मिली है। हरियाणा के लोग परिवार वाली सरकारों की कार्यशैली से भली भांति परिचित हैं। प्रदेश प्रभारी ने बड़ी संख्या में पन्ना प्रमुखों की मौजूदगी देख कर पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज की खुले मंच से प्रशंसा की जिससे प्रदेश संगठन में विधायक विज का क़द बढ़ गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का नाम विश्व में रोशन किया

सम्मेलन के आरंभ में भारत माता, पं. दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। शहीद मेजर आशीष धौंचक को भी प्रदेश प्रभारी समेत सभी नेताओं पन्ना प्रमुखों ने नमन किया। कार्यक्रम संयोजक व शहर विधायक प्रमोद विज ने प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब को पुष्पगुच्छ भेंट कर और पगड़ी पहना कर स्वागत किया। विधायक प्रमोद विज ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का नाम विश्व में रोशन किया और रक्षा निर्यात में भारत को सक्षम बनाया। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग, आदित्य 1 प्रक्षेपण और जी 20 की सफल मेजबानी से पूरे विश्व ने भारत की क्षमताओं लोहा माना।

युवा वर्ग को रोजगार देकर पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित किए

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व ने बिना खर्ची-पर्ची युवा वर्ग को रोजगार देकर पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने पन्ना प्रमुखों से हाथ उठवाकर 2024 में पुनः मोदी को प्रधानमंत्री और मनोहर लाल जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलवाया। सम्मेलन को राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, सांसद संजय भाटिया, ज़िला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, महापौर अवनीत कौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद प्रभारी देब ने रामलाल चौक पर विधायक विज के प्रयासों से लगभग 08 लाख की लागत से लगी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा का अनावरण किया एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली युवा पीढ़ी शहीदों की प्रतिमा को देखेगी तो याद करेगी।