पंजाब में सिर्फ एक फोन कॉल पर मिलेंगी 406 सेवाएं

नागरिक घर बैठे 1076 पर कॉल कर इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं: अमन अरोड़ा

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के नागरिकों को पारदर्शी, कुशल प्रशासन और निर्विघ्न सरकारी सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के प्रशासनिक सुधार मंत्री अमन अरोड़ा ने आज भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार योजना में 363 और नागरिक-केंद्रित सेवाए शामिल कर इसका विस्तार करने की घोषणा की, जिससे अब सेवा केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली सभी सेवाएं नागरिक अपने घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल के तहत आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट संबंधी आवेदनों सहित अब 406 सेवाओं की डिलीवरी नागरिकों के दरवाजे पर की जाएगी।

सेवा सहायकों को किया रवाना

यहां मगसीपा में मोटरसाइकिल पर तैनात ‘सेवा सहायकों’ को झंडी दिखाने के बाद अमन अरोड़ा ने कहा कि 10 दिसंबर 2023 को 43 सेवाओं के साथ शुरू की गई इस योजना के तहत अब 29 प्रमुख विभागों से संबंधित कुल 406 सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अब उपलब्ध सेवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आवेदन, पुलिस वेरिफिकेशन, यूटिलिटी कनेक्शन, जिला अधिकारियों से एनओसी, किरायेदार की वेरिफिकेशन और कई अन्य सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 363 और सेवाओं के विस्तार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवश्यक सरकारी सेवाएं नागरिकों को बिना किसी देरी या अनावश्यक कागजी कार्रवाई के प्रदान की जा सकें।

92 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए

इस योजना को मिले नागरिकों के जबरदस्त समर्थन का जिक्र करते हुए, प्रशासनिक सुधार मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत 92,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं और सभी आवेदनों पर समय पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अब नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के बजाय उनके दस्तावेज और प्रमाण पत्र सीधे उनके घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab News Update : लोगों को पारदर्शी सेवाएं मुहैया करवाएं : मुंडियां

ये भी पढ़ें : Punjab Farmer Protest : 12 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर होगी महापंचायत